राजकीय महाविद्यालय लोहाघाट में आयोजित विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर के माध्यम से लोगों को किया गया जागरूक |

चम्पावत | जनपद चम्पावत के थाना लोहाघाट क्षेत्रान्तर्गत राजकीय महाविद्यालय, लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के तत्वाधान में आयोजित विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया । उक्त के क्रम में अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार लोगों को जागरुक किए जाने हेतु जनपद चंपावत पुलिस द्वारा भी साइबर सुरक्षा, मादक पदार्थों से बचाव, महिला सुरक्षा, यातायात के नियमों का पालन हेतु स्टॉल लगाकर जागरुक किया गया। जिसमे |

➡ म0उ0नि0 सुमन पन्त, प्रभारी महिला हेल्पलाइन चम्पावत द्वारा महिला सम्बन्धी अपराधो के बारे मे जानकारी देते हुए उनसे बचने के तरीकों के बारे में तथा महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये विभिन्न प्रकार के कानूनी प्राविधानों के बारें में जागरूक किया गया। साथ ही उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये उत्तराखण्ड पुलिस एप व गौरा शक्ति एप के बारें में जागरूक कर उक्त एप को डाउनलोड करने की अपील की गयी।

➡ म0उ0नि0 मीनाक्षी नौटियाल, प्रभारी साईबर सैल चम्पावत द्वारा उपस्थित सभी लोगों को वर्तमान समय में विभिन्न तरीको से हो रहे साईबर अपराधों के बारे में जागरूक करते हुए उनसे बचने के तरीको कें बारे मेंजागरूक किया गया।

➡ उ0नि0श्री सोनू सिंह, प्रभारी एएनटीएफ द्वारा मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारें मे जागरूक करते हुए उनसे बचने के तरीकों तथा यातायात के नियमों के बारे में जागरू किया गया।

➡ उक्त जागरूकता शिविर के माध्यम से उपस्थित सभी लोगों को साइबर जागरूकता, महिला अपराधों की रोकथाम, यातायात जागरूकता आदि सम्बंधी पम्पलेट भी वितरित किए गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *