बनबसा क्षेत्रान्तर्गत सत्यापन के बिना मकान में किरायेदार रखना मकान मालिको को पड़ा भारी, 02 मकान मालिको के विरूद्ध की गयी 20/हजार रू0 की चालानी कार्यवाही |

चम्पावत | अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक महोदय चंपावत/ टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चंपावत में बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारो/ रेहड़ी/ फल/ठेली लगाने वाले व्यक्तियों/ मजदूरों आदि का सत्यापन अभियान चलाते हुए अधिक से अधिक सत्यापन किए जाने हेतु सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में जनपद चंपावत के थाना बनबसा व रीठासाहिब क्षेत्र अंतर्गत पुलिस टीमो द्वारा अभियान चलाकर 80 भवनों को सत्यापन कर कुल 21 बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारो/ रेहड़ी/ फल/ठेली लगाने वाले व्यक्तियों/ मजदूरों का सत्यापन किया गया। 05 संदिग्ध व्यक्तियो का धारा 81 पुलिस अधिनियम के तहत 1250/रू0 की चालानी कार्यवाही तथा 02 मकान मालिको का सत्यापन के बिना किरायेदार रखे जाने पर धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत 10-10 हजार रूपये का चालान किया गया । इस अवसर पर सभी पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत लोगों को जागरुक करते हुए बताया गया कि यदि उनके क्षेत्र अंतर्गत कोई बाहरी / संदिग्ध व्यक्ति घूमते हुए दिखाई देता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे । उक्त अभियान जारी रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *