जागरूकता अभियान के क्रम में राजकीय बालिका इण्टर कालेज टनकपुर तथा ग्लोरियस एकेडमी, बनबसा के छात्र-छात्राओ को किया गया जागरूक |

चम्पावत | अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं को विभिन्न बिषयो पर जागरूक किए जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में जनपद चम्पावत के थाना बनबसा क्षेत्रान्तर्गत लक्ष्मण सिंह जगवाण, थानाध्यक्ष बनबसा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्लोरियस एकेडमी, बनबसा के छात्र-छात्राओं को तथा   थाना टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत उ0नि0यातायात ज्योति प्रकाश तथा उ0नि0 पूरऩ सिंह, थाना टनकपुर के नेतृत्व में थाना टनकपुर, यातायात तथा AHTU टीम द्वारा राजकीय बालिका इण्टर कालेज टनकपुर की छात्र-छात्राओं को |
 मादक पदार्थों के दुष्प्रभावो के बारें में जानकारी देते हुए उनसे बचने के तरीकों के बारें  में जागरूक किया गया, साथ ही सभी को कभी भी अपने जीवन में नशा नही करने की अपील की गयी । सभी को बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति उनके क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बेचता है तो उसकी
 साईबर अपराधों के बारे में जानकारी देते हुए उनसे बचने के तरीकों, साईबर हेल्पलाईन न0- 1930, चम्पावत साईबर सैल हेल्पलाईन न0-8476055260 के बारे में जागरूक करते हुए साईबर क्राईम के कानूनी प्राविधानों के बारें में भी जागरूक किया गया ।
 महिला सम्बन्धी अपराधो के बारे मे जानकारी देते हुए उनसे बचने के तरीकों के बारे में तथा महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये विभिन्न प्रकार के कानूनी प्राविधानों के बारें में जागरूक किया गया। साथ ही उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये उत्तराखण्ड पुलिस एप व गौरा शक्ति एप के बारें में जागरूक कर उक्त एप को डाउनलोड करने की अपील की गयी।
 यातायात के नियमों के बारे में जानकारी देते हुए सभी से सदैव यातायात के नियमों का पालन करने तथा अन्य लोगों को भी यातायात के नियमों का पालन करने के सम्बन्ध में जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया।
 पुलिस सहायता न0 112, 05965-230607, 9411112984 तथा उत्तराखण्ड पुलिस एप व गौरा शक्ति एप के बारें मे जानकारी दी गयी।
मीडिया सैल
पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत
दिनांक 27.11.2024

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *