लोहाघाट क्षेत्रान्तर्गत चोरी की घटना के 10 हजार रूपये के ईनामी अपराधी की टनकपुर क्षेत्र से किया गया गिरफ्तार |

चम्पावत | पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून के निर्देशानुसार वांछित/पुरूस्कार घोषित अपराधियों की धरपकड़ हेतु सम्पूर्ण राज्य में अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के क्रम में अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत  के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में वांछित/पुरूस्कार घोषित अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में जनपद चम्पावत के थाना लोहाघाट क्षेत्रान्तर्गत वादी संदीप कुमार निवासी लोहाघाट द्वारा सूचना दी गयी कि उसका कीमती सामान (चांदी के जेवर) अपने कार्यस्थल नगर पालिका बारात घर में सुरक्षित रखे गये थे जिन्हे हिमांशु शर्मा उर्फ तोता पुत्र राजपाल शर्मा, निवासी वार्ड न0-01, शारदा चुंगी, थाना टनकपुर, जनपद चम्पावत जो कि चम्पावत व लोहाघाट में टेन्ट हाउस में लेबरी का कार्य करता है, के द्वारा चोरी किया गया है । उक्त सूचना पर थाना लोहाघाट में मु0अ0सं0-59/2023 अन्तर्गत धारा 380 भादवि पंजीकृत कर उ0नि कुन्दन सिंह बारो, थाना लोहाघाट के नेतृत्व में विवेचना जारी की गयी। पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी-पतारसी करने के उपरान्त जब उक्त अभियुक्त के घर में दबिश दी गयी तो उक्त अभियुक्त घर पर नही पाया गया। अभियुक्त हिमांशु शर्मा उर्फ तोता निरन्तर फरार चल रहा था तथा अपनी पहचान छुपा रहा था । पुलिस टीम द्वारा लगातार कार्यवाही के उपरान्त भी जब उक्त अभियुक्त फरार था तो पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार उक्त अभियुक्त को वांछित घोषित किया गया । उक्त के उपरान्त भी जब अभियुक्त प्रकाश में नही आया तो उक्त अभियुक्त के विरूद्ध जनपद स्तर से 10,000/रू0 का ईनाम घोषित किया गया । अभियुक्त हिमांशु शर्मा उर्फ तोता पुत्र राजपाल शर्मा उपरोक्त के विरुद्ध न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चम्पावत द्वारा एन0बी0डब्ल्यू० व न्यायालय द्वारा अभियुक्त हिमांशु उपरोक्त के विरुद्ध अन्तर्गत धारा 82 ८०प्र०सं० की आदेशिका जारी की गयी थी । पुलिस टीम की लगातार कार्यवाही के उपरान्त थाना लोहाघाट पुलिस टीम द्वारा एस०ओ०जी० चम्पावत की मदद से बिचई तिराहे से 50 मीटर पहले टनकपुर, कोतवाली टनकपुर, जनपद चम्पावत से गिरफ्तार किया गया
नोट- वांछित/पुरूस्कार घोषित अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा 02 ईनामी अपराधियो को पूर्व में अमृतसर, पंजाब तथा लोहाघाट क्षेत्र से गिरफ्तार किया जा चुका है ।
गिरफ्तार ईनामी/वांछित-
01- हिमांशु शर्मा उर्फ तोता पुत्र राजपाल शर्मा, उम्र-26 वर्ष, निवासी वार्ड न0-01, शारदा चुंगी, थाना टनकपुर, जनपद चम्पावत। स्थायी पता- ग्राम दियोहना, थाना दियोरियाकला, जिला पीलीभीत, उत्तर प्रदेश।
पूर्व में गिरफ्तार वांछित ईनामी अपराधी-
01-जगमोहन सिंह पुत्र मोहिन्दर सिंह, निवासी मकान न0-3453, गली न0-03, आजादनगर, कन्टोन्टमेन्ट, अमृतसर पंजाब- 25,000/रू0 का ईनाम घोषित ।
02- अजय वाल्मिकी उर्फ छोटू पुत्र राजेन्द्र वाल्मिकी, निवासी वार्ड  न0-05, मीना बाजार, थान बनबसा, 7500/रू0 की ईनाम घोषित ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *