चम्पावत | भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगाठ के अवसर पर अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक चम्पावत के आदेशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में संविधान दिवस मनाये जाने हेतु सभी थाना/कार्यालय प्रभारियों को निर्देशित किया गया । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा पुलिस कार्यालय चम्पावत में पुलिस कार्यालय की सभी शाखाओं, दूरसंचार, स्थानीय अभिसूचना ईकाई, पुलिस लाईन तथा यातायात पुलिस के उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को भारतीय संविधान की शपथ दिलाते हुए संविधान दिवस मनाया गया, साथ ही सभी पुलिस अधिकारियों /कर्मचारियों को भारतीय संविधान की महत्तवता तथा जानकारी देते हुए संविधान के नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया । इस अवसर पर जनपद के सभी थाना/अग्निशमन केन्द्रों में भी कार्यालय प्रभारियों द्वारा अपने अधिनस्थ पुलिस कर्मियों को भारतीय संविधान की शपथ दिलाते हुए संविधान दिवस मनाया गया ।
भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगाठ के अवसर अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा दिलायी गई अधीनस्थ पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों को भारतीय संविधान की शपथ |
















Leave a Reply