पंचेश्वर पुलिस द्वारा रा0प्रा0वि0 क़ीमतोली में बाल अपराधों के संदर्भ में किया कार्यशाला का आयोजन बच्चों की दी “गुड टच, बैड टच” की जानकारी |

चंपावत | पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को महिला एवं बाल अपराधों के विषय में विषय जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है । उपरोक्त क्रम में उ0नि0 पिंकी धामी – थाना कोतवाली पंचेश्वर द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय कीमतोंली में , “बाल अपराधों” के विषय में सामान्य कार्यशाला का आयोजन कर विद्यालय में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं एवं उपस्थित विद्यालय स्टॉफ को बालक/बालिकाओं की सुरक्षा से सम्बन्धित कानून की जानकारी देते हुए, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम, अन्य बाल अपराध के सम्बन्ध में जागरूक किया गया तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु मार्गदर्शन किया गया। पुलिस टीम द्वारा बच्चो को गुड टच व बैड टच के सम्बन्ध में भी जानकारी दी गयी एवं बाल अपराधों के विषय में आपातकालीन टोल फ्री नंबर/ चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098,112 के विषय में भी जानकारी से अवगत कराया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *