लावारिस हालत में घूम रहे 03 नाबालिग बच्चों को परिजनों से मिलाया दिल्ली से लोकल ट्रेन में बैठकर हरिद्वार पहुंचे थे तीनों नाबालिग |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | चेतक कर्म0गणो को लक्सर क्षेत्र में 03 नाबालिंग बच्चे डरते सहमते भटकते दिखाई दिए जिनकी उम्र 8 से 12 वर्ष के बीच थी । बच्चों से पूछताछ कर उसके परिजनो के सम्बन्ध में जानकारी की गई तो तीनों बच्चे डरे सहमे होने के कारण अपना पता स्पष्ट नही बता पा रहे थे । जिसपर पुलिस कर्मियों द्वारा उक्त तीनों बच्चो को अपने साथ लाकर खाना पीना खिलाकर शालीनता /प्यार से पूछताछ करने का प्रयास किया गया लेकिन तीनों बच्चो के पास अपने परिजनों व परिचितो के सम्पर्क नम्बर नही थे जिस कारण पुलिस को परिजनों तक पहुचने में कडी मेहनत करनी पड़ी । लक्सर पुलिस द्वारा उक्त तीनों बच्चो के पते के सम्बन्ध में जानकारी जुटाकर परिजनों के सम्पर्क नम्बर उपलब्ध कर परिजनो से सम्पर्क किया गया। परिजनो की जानकारी मिलते ही परिजनों ने थाने पर सम्पर्क किया गया और बताया कि उक्त तीनों बच्चो में से 02 बच्चे सगे भाई व एक उनका दोस्त है, जो दिल्ली से लोकल ट्रेन में बैठकर हरिद्वार पहुँच गए । बच्चों के परिजनों को हरिद्वार बुलाकर बच्चों को सकुशल परिजनो के सुपुर्द किया गया । अपने बच्चे पाकर परिजनों ने हरिद्वार पुलिस का तहदिल से धन्यवाद किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *