हरिद्वार |
एस0पी0 जीआरपी तृप्ति भट्ट द्वारा पुलिस कार्यालय जीआरपी मे अधीनस्थो की मासिक अपराध गोष्ठी ली गई । सर्वप्रथम मासिक अपराध गोष्ठी मे पूर्व कांवड मेला-2025 में सराहनीय कार्य करने वाले कार्मिकों व माह जुलाई में सराहनीय कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
कांवड मेला में सराहनीय कार्य करने वाले अधि0 के नाम-
1- अशोक कुमार- प्रभारी निरीक्षक, थाना जी0आर0पी0 देहरादून।
2- अनुज सिंह- थानाध्यक्ष थाना जी0आर0पी0 हरिद्वार।
3- संजय शर्मा – थानाध्यक्ष थाना जी0आर0पी0 लक्सर।
इम्लाॅय आफ द मंथ घोषित कार्मिकों के नाम-
1- आरक्षी 210 जयपाल सिंह-थाना जी0आर0पी0 हरिद्वार।
2- आरक्षी 213 खलील जावेद- थाना जी0आर0पी0 हरिद्वार।
तत्पश्चात् गोष्ठी में उपस्थित सभी थाना/चौकी एवं शाखा प्रभारियों को निम्न दिशा निर्देश निर्गत किये गये–
वर्तमान में भारी वर्षा के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारी अपने-अपने जनपदों के जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी से समन्वय स्थापित कर आपदा राहत उपकरणों की मांग समय से करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त भारी वर्षा के दृष्टिगत कार्मिकों को टू व्हीलर से डयूटी जाते समय हैल्मेट का प्रयोग अवश्य करने हेतु सभी थाना/शाखा प्रभारियों को निर्देशित किया गया।
रेलवे स्टेशन व रेलवे ट्रैक के आस-पास रहने वाले भिखारी एवं बस्ती बनाकर रहने वालों से आधार कार्ड प्राप्त कर क्यू0आर0 स्कैनर कोड से सत्यापन की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त रेलवे स्टेशनों पर अकारण घूमने वालों की चैंकिग करने हेतु निर्देशित किया गया।
कांवड मेला सकुशल सम्पन्न होने के उपरान्त ट्रेन एस्कोर्ट डयूटी के सम्बन्ध में आर0पी0 एफ0 से समन्वय स्थापित कर पुनः समीक्षा की जाये, ताकि ट्रेन मे कोई घटना घटित होने पर त्वरित कार्यवाही की जा सकें।
वर्ष 2020 से वर्ष 2025 तक अज्ञात शव महिला के शिनाख्त के सम्बन्ध में आर0पी0एफ0, जनपदीय पुलिस एवं सीमावर्ती जी0आर0पी0 से समन्वय स्थापित कर अभियान चलाकर शिनाख्त के हरसंभव प्रयास किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।
सी0एम0 हैल्प लाइन एवं अन्य पोर्टलों को थाना/कार्यालय स्तर पर प्रतिदिवस लाॅगइन करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त शिकायत का त्वरित गुणवत्तापरक निस्तारण करते हुए आवेदक को अवश्य सूचित करने हेतु निर्देशित किया गया।
आगामी विधान सभा सत्र हेतु पूछे जाने वाले संभावित प्रश्नों का समय से प्रतिउत्तर तैयार करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।
ट्रेन दुर्घटना में पीडित को मुआवजे सम्बन्धी प्रकरण में किसी भी प्रकार से विलम्ब किया जाये।
रेलवे स्टेशनों के पास बने पार्किग मे वाहनों को सुव्यवस्थित तरीके से लगाये जाने हेतु थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त रेलवे स्टेशनों में जागरूकता हेतु फ्लैक्सी पोस्टर आदि लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
रेलवे परिवहन के माध्यम से मादक पदार्थो की तस्करी को रोकने हेतु ए0एन0टी0एफ0 के साथ मिलकर रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में सघन चैंकिग की कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया।
वर्ष-2024 के लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण करने व अभियोगों की विवेचनाओं में गुणवत्तापरक विवेचना करने हेतु निर्देशित किया गया।
महिला सम्बन्धी अपराध में संवेदनशीलता बरतने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया । वारण्ट एवं समन की तामील, माल निस्तारण समय से कराने हेतु निर्देशित किया गया । निरोधात्मक कार्यवाही जैसे- पुलिस एक्ट, आबकारी एक्ट, व कोटपा एक्ट में अधिक से अधिक कार्यवाही की जाये । गोष्ठी मे थाना प्रभारी जीआरपी देहरादून, हरिद्वार, लक्सर व समस्त शाखा प्रभारी मौजूद रहे ।













Leave a Reply