शिवराज सिंह राणा पुलिस उपाधीक्षक टनकपुर द्वारा किया गया थाना टनकपुर का आकस्मिक निरीक्षण दिये गये दिशा निर्देश |

चंपावत | क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह राणा द्वारा  थाना टनकपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनसे उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया किसी भी अधिकारी/कर्मचारी  द्वारा कोई समस्य़ा का होना नहीं  बताया गया। साथ ही कर्मचारियों को शास्त्र अभ्यास कराया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय अभिलेखों, मैस, बैरक, आवास परिसर, आदि का निरीक्षण किया गया । व थाने में सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों को बीट रजिस्टरो , को अपडेट करने हेतु बताया गया।व साइबर क्राइम व टोल फ्री नम्बर 1930 , पोक्सो, नशे के दुष्प्रभावों,सड़क सुरक्षा, के सम्बन्ध के बारे में क्षेत्र कि स्थानीय जनता को अधिक से अधिक जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही वर्तमान में प्रचलित अभियानो ऑपरेशन स्माइल और वांछित अपराधियों के संबंध मे शत प्रतिशत गिरफ्तारी व गुमशुदा लोगों कि बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया ।
2- क्षेत्राधिकारी टनकपुर द्वारा कोतवाली टनकपुर क्षेत्र में पड़ने वाले बैंकट हॉल के मालिकों के साथ शादी  सिजन के संबंध पर मीटिंग ली गई जिसमें उनसे अपनी पार्किंग व्यवस्था, लाउड साउंड सिस्टम, रात्रि 10:00 के बाद डीजे न बजाने हेतु बताया गया जिससे आम जनता को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो व साथ ही सभी को साइबर क्राइम टोल फ्री नंबर 1930, नशे, पोक्सो आदि के संबंध में जागरूक किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *