सैन्ट फ्रान्सिस स्कूल टनकपुर के छात्र-छात्राओं को किया गया अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव हेतु जागरूक |

चम्पावत | अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशन में तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में स्कूली छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय लोगों को अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव हेतु जागरूक किये जाने हेतु  सभी थाना/शाखा प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम जनपद चम्पावत के थाना टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत लीडिंग फायरमैन विरेन्द्र कुमार, अग्निशमन केन्द्र टनकपुर के नेतृत्व में सैन्ट फ्रान्सिस स्कूल टनकपुर के छात्र-छात्राओं को अग्निशमन उपकरणों की प्रयोग विधि एवं हैंडलिंग के बारे में विस्तार से बताया गया एवं  अग्नि दुर्घटना घटित होने पर किए जाने वाले उपायों तथा सावधानी बरतने सम्बन्धी जानकारी दी गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *