रिपोर्ट – वंश शर्मा
रानीपुर | रात्रि को कोतवाली रानीपुर को सिटी कन्ट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि शिवलोक कालोनी में दो व्यक्तियो के मध्य झगडा हो रहा है । सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की गयी तो दो व्यक्ति दीपक पुत्र बाबूराम 2. दिव्यांश पुत्र बाबूराम आपस में एक दूसरे के साथ लडाई झगडा व मारपीट पर उतारू हो रहे थे । मौके पर पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्तियो को काफी समझाया गया लेकिन उक्त दोनो व्यक्ति एक दूसरे के उत्तेजित होकर साथ गाली गलौच कर मारपीट एवं आमदा फौजदारी होने लगे, जिस पर पुलिस द्वारा मौके पर शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत उक्त दोनो व्यक्तियो दीपक व दिव्यांश उपरोक्त के विरुद्ध अन्तर्गत धारा 170 बी0एन0एस0एस0 के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी ।
नाम पता आरोपी
1- दीपक पुत्र बाबूराम निवासी जमालपुर खुर्द थाना रानीपुर हरिद्वार।
2- दिव्यांश पुत्र बाबूराम निवासी जमालपुर खुर्द थाना रानीपुर हरिद्वार।













Leave a Reply