S.T.F. देहरादून और हरिद्वार पुलिस का कंबाइन ऑपरेशन 04 महीने से फरार चल रहा ₹25000 का इनामी दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

मंगलौर | भगवानपुर चंदपुर निवासी नौशाद ने कोतवाली मंगलौर पर शिकायती प्रार्थनापत्र देते हुए बताया कि निपुल आदि बदमाशों द्वारा जान से मारने की नीयत से तमंचे से किए गए फायर से घायल होकर उसके साले इकराम की मौत हो गई और ताजिम का गंभीर रूप से घायल हो गया । शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल आदि बरामद करते हुए मुकदमे से संबंधित पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया किन्तु एक अन्य कुख्यात अपराधी राहुल उर्फ रुपेश जिसके खिलाफ काफी मुकदमे दर्ज हैं लगातार फरार चल रहा था | वांछित के लगातार ठिकाना बदलकर गिरफ्तारी से बचने पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा आरोपी पर पहले ₹5000/- व तदोपरांत ₹25000/- के ईनाम की घोषणा की गई । मुखबिर की सूचना पर S.T.F. देहरादून व मंगलौर पुलिस की संयुक्त टीम ने कुख्यात ₹25000/- का इनामी बदमाश को दबोचने में कामयाबी हासिल की। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।

पकड़ा गया ईनामी-
राहुल उर्फ रुपेश पुत्र शेर सिह निवासी ग्राम आमखेडी थाना कोत0 मंगलौर जिला हरिद्वार- शिक्षा 11 वी पास

आपराधिक इतिहासः-
1.मु0अ0स0-68-24 धारा-307,120 बी भादवि – कोतवाली मंगलौर
2.मु0अ0स0-513-24 धारा-379,411 भादवि – थाना यमुना नगर सिटी
3.मु0अ0स0-1139-24 धारा-303 BNS– थाना यमुना नगर सिटी
4.मु0अ0स0-281-24 धारा-303 BNS– थाना हुदा सैक्टर
5.मु0अ0स0-513-23 धारा-379,411 भादवि कोतवाली सदर बाजार सहारनपुर उ0प्र0 6.मु0अ0सं-202-2025धारा-103(1), 109(1), 190,191(2), 191(3),352,61(2),3(5) बीएनएस व 25(1-ख)(क) आर्म्स एक्ट– कोतवाली मंगलौर जिला हरिद्वार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *