हरिद्वार पुलिस ने नाबालिग बालिका का अपह्रण करने वाले एक अभियुक्त को धर दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा 

रानीपुर | कोतवाली रानीपुर पर वादिया पत्नी निसार नि0 ग्राम गढ कोतवाली रानीपुर हरिद्वार द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र 16 वर्ष को प्रतिवादी हसनैन पुत्र इस्लाम नि0 ग्राम सलेमपुर रानीपुर हरिद्वार द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाना व उसके साथ दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में सूचना दी, जिस पर तत्काल थाने पर मु0अ0सं0 243/25 धारा 137(2),64 बी0एन0एस0 3(क)/4 पोक्सो अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया । रानीपुर पुलिस ने तत्काल पीडिता का मेडिकल करवाकर नामजद अभियुक्त की तलाश एवं सुरागरसी पतारसी करते हुये मुखबिर की सूचना पर अभि0 हसनैन पुत्र इस्लाम निवासी गांव गढ कोतवाली जनपद हरिद्वार उम्र 20 वर्ष को पथरी पुल से धनोरी जाने वाले रास्ते से मुकदमा उपरोक्त में गिरफ्तार करते हुए आवश्यक विधि कार्रवाई की गई |

गिरफ्तार अभियुक्त-

1- हसनैन पुत्र इस्लाम निवासी गांव गढ कोतवाली जनपद हरिद्वार उम्र 20 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *