रिपोर्ट – वंश शर्मा
ज्वालापुर | जनपद हरिद्वार में (अवैध देशी/अंग्रेजी शराब/स्मैक/चरस/गांजा आदि)तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में जनपद के समस्त कोतवाली प्रभारी/थाना अध्यक्ष को कड़ी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया । उक्त आदेश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत अलग -अलग टीमों का गठन किया गया सख्त कार्यवाई हेतु निर्देशित किया गया । टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए उक्त के क्रम में दौराने चैंकिंग आरोपी अंशुल उर्फ लाल्ला पुत्र विनोद कुमार निवासी गली नंबर A-7 सुभाष नगर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार को मोहल्ला कड़च्छ निकट ज्वालादास डेरा आश्रम के पास से 52 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्क के साथ पकड़ा गया । आरोपी के विरुद्ध थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 262/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
नाम पता आरोपी
अंशुल उर्फ लाल्ला पुत्र विनोद कुमार निवासी गली नंबर A-7 सुभाष नगर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार।
बरामदगी का विवरण
52 पव्वे देसी शराब।













Leave a Reply