हरिद्वार | स्व o राजीव गाँधी जी की पुण्यतिथि पर सामुदायिक केंद्र शिवालिक नगर मे आयोजित श्रद्धांजली सभा मे कांग्रेस प्रदेश सचिव राव फरमान एडo ने कहा की पूर्व प्रधानमंत्री स्वo राजीव गाँधी जी आधुनिक भारत के निर्माता है उन्होंने अपने कार्यकाल मे देश को बहुत आगे बढ़ाया स्वo राजीव गाँधी पंचायती राज,सुचना क्रांति के जनक जाने जाते है उन्होंने युवाओं को 18 वर्ष की उम्र मे मताधिकार का अधिकार दिया कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा जी ने कहा की स्वo राजीव गांधी जी की तमिलनाडु मे चुनाव प्रचार रैली मे आंतकवादियों ने बम विस्फोट कर 21मई को उनको सहीद कर दिया था उनकी हत्या से देश क्षुब्ध हो गया था देश मे उनके योगदान को हमेशा याद रखा जायेगा इसी मौक़े पर युवा नेता वरुण बालियान ने कहा की पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 जवाहर लाल नेहरू से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी ने देश को विकास की और ले जाने पूर्ण योगदान दिया देश मे ग़रीबो और दलितों, पिछडो के लिए कई महत्वपूर्ण योजना लागु कर जन कल्याण कार्य किये आज पूरा देश उनको श्रद्धांजलि दे रहा है इस मौक़े पर कांग्रेस नेता पूनम भगत जी अमित नौटियाल जी लव चौहान जी ,डबल ए खान जी कैलाशचंद जी तेलुराम प्रधान जी तेजयान जी सुनील चौहानजी आदि नेता गणों ने स्व0 राजीव गाँधी जी को श्रद्धांजलि दी |
कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने स्वo राजीव गाँधी जी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि |













Leave a Reply