हरिद्वार | एक व्यक्ति प्रेम पासवान पुत्र रामबली निवासी गली NO-4 मीना बाजार पटना, बिहार उम्र- 26 वर्ष रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर अपनी मौजूदगी छिपाते हुए यात्रियों की जेब टटोलते हुए संदिग्ध आचरण करते हुए पाया गया। जिसकी तलाशी में एक आधा टुकड़ा ब्लेड एवं एक मोबाइल फोन मिला जिसके सम्बन्ध मे उक्त व्यक्ति कोई संतोष जनक उत्तर नहीं दे पाया। उपरोक्त के संदिग्ध आचरण, एवम अपराधिक गतिविधि के कारण उक्त व्यक्ति के द्वारा संगीन वारदात को अंजाम देने की प्रबल संभावना के दृष्टिगत निवारक कार्यवाही के क्रम में उक्त व्यक्ति को अंतर्गत धारा- 35/128 BNSS मे गिरफ्तार किया गया ।
यात्रियों की जेब टटोलते हुए एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार तलाशी मे बरामद हुआ ब्लेड का टुकड़ा |













Leave a Reply