रानीपुर पुलिस ने दौराने चैकिंग एक शातिर अपराधी को अवैध तमंचे के साथ धर दबोचा आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का देशी तमंचा व कारतूस किया बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार आपराधिक घटनाओ की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा रात्रि को संदिग्ध व्यक्तियो की चैकिंग के दौरान रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत कृपालनगर आश्रम के पास से एक आरोपी सोनू प्रजापति पुत्र रामकृष्ण निवासी-छत्रपती शिवाजी नगर हडको औरंगाबाद सिटी महाराष्ट्र मुम्बई हाल खानाबदोश हरिद्वार को पकड़ कर उसके कब्जे से 01अदद नाजायज देशी तमंचा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस की बरामदगी की गयी । आरोपी सोनू प्रजापति उपरोक्त के विरूद्ध थाना रानीपुर पर शस्त्र अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

नाम पता आरोपी
1- सोनू प्रजापति पुत्र रामकृष्ण निवासी-छत्रपती शिवाजी नगर हडको औरंगाबाद सिटी महाराष्ट्र मुम्बई हाल खानाबदोश हरिद्वार।

बरामदगी-
01 अदद देशी तमंचा 315 बोर मय 0 जिन्दा कारतूस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *