रिपोर्ट – वंश शर्मा
रुडकी | कोतवाली रूडकी पुलिस, A.N.T.F. टीम व ड्रंग्स इंस्पेक्टर द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम जौरासी स्थित मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी की गई। इस दौरान शहरूख नामक युवक बिना लाईसेन्स के मेडिकल स्टोर संचालित करता मिला । टीम ने उक्त मेडिकल स्टोर से एक गत्ते की पेटी के अन्दर 20 कार्टन जिसमे कुल 4800 कैप्सूल Aceteaminophen Tramadol HCL & Dicyclomine HCL Capsules, 100 ml की 12 बोतल Codctuss TR cough syrup, 100 ml की 17 बोतल kuf Relief मार्का cough syrup, 0.5 mg की अल्ट्रा किंग की 48 टेबलेट व 75 टेबलेट alpha बरामद हुयी। इसके अतिरिक्त नशीली दवाईयाँ बेचकर कमाये गये नगद 3550/- बरामद हुये । पकड़े गए युवक को नियमानुसार हिरासत पुलिस लेकर अभियोग पंजीकृत करते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
आरोपी का विवरण-
शाहरुख पुत्र मौहम्मद अनीस निवासी ग्राम जौरासी कोतवाली रुड़की हरिद्वार
बरामदगी-
1- Aceteaminophen Tramadol HCL & Dicyclomine HCL Capsules- 4800
2- Codctuss TR cough syrup (100 ml)- 12 बोतल
3- kuf Relief कफ सिरप (100 ml) – 17 बोतल
4- अल्ट्रा किंग (0.5 mg)- 48 टेबलेट
5- alpha (0.5 mg)- 75 टेबलेट
6- नगदी 3550 रूपये ।













Leave a Reply