रिपोर्ट – वंश शर्मा
बहादराबाद | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/ असामाजिक तत्वों पर पूर्णता अंकुश लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया था । जिस पर थानाध्यक्ष थाना बहादराबाद द्वारा अधीनस्थ कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, जिसके अनुपालन में चेतक कर्म0गणो द्वारा रात्रि गस्त की दौरान शांतरशाह गांव को जाने वाली रोड मार्ग शान्तरशाह पहुचे तो सूचना पर आरोपी हुसैन त्यागी S/O खुर्शीद त्यागी निवासी त्यागी वाली मस्जिद पिरान कलियर थाना कलियर जनपद हरिद्वार को अवैध चाकू के साथ पकड लिया । जो किसी संगीन घटना को अंजाम देने के फिराक में था । पकडें गये आरोपी के विरुद्ध थाना बहादराबाद पर धारा- 4/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
नाम पता आरोपी
1- हुसैन त्यागी S/O खुर्शीद त्यागी निवासी त्यागी वाली मस्जिद पिरान कलियर थाना कलियर जनपद हरिद्वार।
बरामदगी
01अदद नाजायज चाकू













Leave a Reply