रिपोर्ट – वंश शर्मा
रानीपुर | कोतवाली रानीपुर पर वादी तस्लीम पुत्र बशीर नि0 ग्राम दादूपुर रानीपुर हरिद्वार द्वारा तहरीर दी कि दोपहर को वह घर पर ताला लगाकर किसी काम से बाहर गये हुये थे, जब वापस आये तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था, और घर के अन्दर रखे सन्दूक का ताला तोडकर उसमें रखे ज्वैलरी को किसी चोर द्वारा चोरी कर ले गये हैं, जिसमें उनके द्वारा स्वयं अपने पुत्र की पत्नी व उसके दोस्त मुदस्सिर पर शक जताया। सूचना पर तत्काल थाने मु0अ0सं0 218/25 धारा 305(ए),331(3) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया । उक्त घटना अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी पतारसी कर सीसीटीवी कैमरो का चैक किया गया एवं दोनों आरोपित की तलाश की गयी जिसमें 24 घण्टे के अन्दर ही पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बहादराबाद जाने वाली गंगनहर की पुलिया रेगुलेटर पुल से नामजद आरोपी मुदस्सिर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चुराए गए गहने बरामद किए । आरोपित मुदस्सिर ने पूछताछ पर बताया कि उसका वादी मुकदमा तस्लीम के लडके की पत्नी के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग है, पति के साथ विवाद के चलते वह अपने पति से अलग रह रही है, उसी ने मुदस्सिर को बताया कि दादूपुर स्थित ससुराल में एक कमरे में रखे सन्दूक में काफी सारे गहने/ज्वैलरी है, जिसे चोरी कर हम कहीँ भागकर शादी कर लेगें। इस योजना के अनुसार उसके द्वारा घर में घुसकर गहने/ज्वैलरी चोरी किये थे, आज वह चोरी किये गये गहनो को बैग में छिपाकर बेचने के लिये कलियर जा रहा था, जिसे पुलिस ने पकड लिया। दोनों आरोपित के विरूद्ध धारा 317(2),3(5) B.N.S की बढोत्तरी कर गिरफ्तार अभि0 को आज मा0 न्यायालय में पेश किया गया, तथा साथी अभियुक्ता की तलाश की जा रही है ।
पकड़ा गया आरोपित-
मुदस्सिर पुत्र नवाब निवासी मेहरबान वाली गली ग्राम-दादुपुर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार उम्र-27 वर्ष
बरामदगी-
1- पीली धातु के 04 हार,
2- 01 जोड़ी कान की लटकन,
3- 02 अंगूठियां,
4- 04 जोड़ी टाप्स सोने,
5- 03 जोड़ी बाली,
6- 03नोज पिन,
7- 01 जोड़ी कंगन,
8- 03 जोड़ी पायल,
9- 02 जोड़ी बिछवा,
10- 02 मंगल सूत्र,
11- 06 अंगूठी,
12- 09 बिछुवे,
13- 01 जोड़ी चांदी के कुंडल
12- एक चांदी का सिक्का 786 नम्बर













Leave a Reply