हरिद्वार पुलिस के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 02 चोरों को धर दबोचा आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रूडकी | वादी सुनील कुमार सैनी के द्वारा कोतवाली रुड़की पर सूचना दी कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रात्रि में उसकी दुकान के ताले तोड़कर दुकान के अन्दर घुसकर दुकान से नकदी व L.E.D, लैपटाप और 1 FAN मोटर, 1 इन्वर्टर आदि सामान चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध मे अज्ञात के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया । चोरी और नकबजनी की घटनाओं का शीघ्र अनावरण करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी रुड़की के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की द्वारा चोरी की घटना का अनावरण हेतु कई टीमों का गठन कर, मेनुअली माध्यम से, व पूर्व अपराधियों का सत्यापन किया गया । पुलिस टीम के द्वारा अथक प्रयास करते हुए 02 शातिर चोर 1.आसिफ पुत्र रफीक उर्फ गुल्लू 2. तस्व्वर उर्फ भूरू पुत्र गफ्फार को पकड़ा गया जिसके कब्जे से एक लैपटाँप , एक पंखा मोटर, व 07 शर्ट एक LED टीवी, व एक कोट व एक पुरानी लोहे की स्टीम प्रेस, बरामद किया गया ।

नाम पता आरोपी
1.आसिफ पुत्र रफीक उर्फ गुल्लू निवासी ग्राम खंजरपुर रूडकी थाना कोतवाली रूडकी जनपद हरिद्वार ।
2.तस्व्वर उर्फ भूरू पुत्र गफ्फार निवासी ग्राम खंजरपुर रूडकी थाना कोतवाली रूडकी जनपद हरिद्वार ।

बरामदगी
1.एक लैपटाँप
2.एक पंखा मोटर,
3.07 शर्ट
4.एक LED टीवी,
5.एक अदद पुरानी लोहे की स्टीम प्रेस,

आसिफ पुत्र रफीक ऊर्फ गुल्लू अपराधी के इतिहास-
1.C N. 186/ 25 धारा 331(2)317(2) BNS
2.C N.287/12 धारा 457 380
3.CN.104/13 धारा 110 जी सीआरपीसी
4.Cn 239/14 धारा 380 411 भादवी
5.सीए 85/15 धारा 457 380 411 भादवी
6.सीए 71/15 धारा 110 जी सीआरपीसी
7.सीएन81/15 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट
8.Cn 457/17 धारा 379 411 भादवी
9.Cn 417/18 धारा 3/4 गुंडा एक्ट
10.Cn 160/19 धारा 3/4 गुंडा एक्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *