नशे पर लगाम लगाने में जुटी हरिद्वार पुलिस 05 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को धर दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

श्यामपुर | जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में श्यामपुर पुलिस के द्वारा नियमित चैकिंग व गस्त के दौरान गौरीशंकर पार्किग के पास से थाना श्यामपुर क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध वयक्ति को रोककर चैक किया गया तो उसके पास सफेद रंग कै जैरकिन मे करीब 05 लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी । जिस सम्बन्ध में थाना श्यामपुर पर नियमानुसार आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत हुआ है । अवैध मादक पदार्थ के बिक्री/परिवहन करने वालों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस का अभियान लगातार जारी है ।

नाम पता आरोपी
नकुल पुत्र रामलाल निवासी ग्राम मिट्ठीबेरी थाना श्यामपुर हरिद्वार।

बरामदगी
1. 05 ली0 कच्ची शराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *