नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्यवाही जारी 04 शराब तस्करों को अवैध देशी/अंग्रेजी शराब मय स्कूटी के साथ पकड़ा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

ज्वालापुर | आरोपियों कब्जे से 238 पाउच देशी शराब माल्टा मार्का/12 पव्वे देशी शराब मार्का अंग्रेजी शराब कुल 250 पव्वे मय स्कूटी (Jupiter)बरामद जनपद हरिद्वार में (अवैध देशी/अंग्रेजी शराब/स्मैक/चरस/गांजा आदि)तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में जनपद के समस्त कोतवाली प्रभारी/थाना अध्यक्ष को कड़ी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया । उक्त आदेश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत अलग -अलग टीमों का गठन किया गया सख्त कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया । टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए उक्त के क्रम में दौराने चैंकिंग 04 आरोपियों को अलग- अलग स्थान से अवैध अंग्रेजी शराब /देशी शराब माल्टा मार्का के साथ पकड़ा गया । आरोपियों के विरुद्ध थाना हाजा पर धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभीयोग पंजीकृत किये गये ।

नाम व पता आरोपी
1-दीपक पुत्र दुर्गादास निवासी सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार।
(44 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्का/12 पव्वे अंग्रेजी शराब रोयल स्टेज मार्का )
2-नीरज कुमार पुत्र मोहनलाल निवासी ग्राम गैरोली थाना कर्णप्रयाग जिला चमोली
हाल निवासी झंडा चौक जमालपुर थाना कनखल जनपद हरिद्वार
(52 पव्वे अवैध अंग्रेज शराब 8PM मार्का)
3-सौरभ केश्वर पुत्र योगेश योगेशेश्वर निवासी क्वार्टर नंबर 457 टाइप 2 सेक्टर 4 भेल कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार।
(52 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्का)
4-सेठपाल पुत्र कुमारपाल निवासी ग्राम अकोढा मुकर्मतपुर थाना लक्सर जनपद हरिद्वार।
(90 पव्वे देसी शराब माल्टा मार्का)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *