रिपोर्ट – वंश शर्मा
मंगलौर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा न्यायालय से प्राप्त, गैर-जमानती वारंटों की तामील हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में कोतवाली मंगलौर पुलिस द्वारा फरार चल रहे 02 वारंटियों को हिरासत में लिया गया है। ये आरोपी पूर्व में विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे । मुखबिर की सूचना पर एक विशेष टीम का गठन कर आरोपियों के ठिकाने पर दबिश देकर हिरासत में लिया गया । आरोपियों को के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।
नाम पता वारंटी-
1. ईमान पुत्र मकसूद निवासी ग्राम टाण्डा भनेड़ा, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार
वाद संख्या: 1240/24
धारा-147, 148, 149, 323, 504, 506 IPC
2. अहसान पुत्र मक़सूद निवासी टाण्डा भनेड़ा, थाना कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार
वाद संख्या: 1240/24
धाराएं-147, 148, 149, 323, 504, 506 IPC













Leave a Reply