आंतरिक सुरक्षा के मद्देनज़र हरिद्वार पुलिस का सत्यापन अभियान लगातार जारी अभियान की मॉनिटरिंग हेतु एसपी देहात / नगर को दी गई जिम्मेदारी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | SSP हरिद्वार के निर्देश पर हरिद्वार में आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए शहर से लेकर देहात तक हरिद्वार पुलिस ने सत्यापन अभियान शुरू किया है। अभियान की मॉनिटरिंग हेतु एसपी देहात एवं नगर को दी गई है जिससे इसमें किसी प्रकार की लापरवाही ना हो | इस अभियान के तहत सभी कोतवाली एवं थाने प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में रह रहे बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, होटल एवं ढाबों में कार्यरत कर्मचारियों, बाजारों में घूमते संदिग्धों, फड़-फेरी करने वालों तथा वाहन चालकों का गहन सत्यापन सुनिश्चित करें । पुलिस की यह मुहिम न केवल अपराध की रोकथाम में सहायक सिद्ध होगी, बल्कि आमजन में सुरक्षा की भावना को भी मजबूत करेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *