अवैध चाकू के साथ संदिग्ध अवस्था में घूम रहे 01आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने धर दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | SSP हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों/ संदिग्ध व्यक्तियों/ असामाजिक तत्वों पर प्रभावी रुप से लगाम लगाए जाने हेतु क्षेत्र में नियमित रुप से पुलिस टीमे निकालकर सघन चैकिंग किये जाने निर्देशित किया गया था । जिसके अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा क्षेत्र में चैकिंग के दौरान 01 आरोपी को अवैध चाकू के साथ पकड लिया । उक्त पकड़े गये आरोपी थाना क्षेत्र में अवैध चाकू को लेकर किसी बडी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे, लक्सर पुलिस की सतर्कता से समय रहते आरोपी को पकड़ा किया गया । पकडे गये व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है |

नाम पता आरोपी
फहीम अहमद पुत्र कामील हसन निवासी ग्राम नेहन्दपुर सुठारी थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।

बरामदगी*
01 अदद नाजायज चाकू बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *