हरिद्वार | यात्री निवासी- गोविंद नगर नासिक महाराष्ट्र ने थाना जीआरपी हरिद्वार पर आकर सूचना दी की मेरा सैमसंग का टैब जिसमें जरूरी सूचनाये एवं दस्तावेज हैं,ट्रेन में छूट गया है, कृपया हमारी मदद करें । सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी द्वारा ड्यूटीरत कर्मचारियों को उक्त लैपटॉप /टैब की खोजबीन हेतु निर्देशित किया गया । जिसके क्रम में ड्यूटीरत कर्मचारी गणों द्वारा एलटीटी एक्सप्रेस के अटेंडर स्टाफ एवं अन्य स्टाफ से गहन पूछताछ करते हुए खोजबीन अभियान चला गया और उक्त लैपटॉप तब को सकुशल बरामद कर लिया गया । बाद उक्त टैब को स्वामिनी उपरोक्त के सपुर्द किया गया टैब की सकुशल बरामदगी पर उपरोक्त ने थाना जीआरपी हरिद्वार पुलिस की कार्यप्रणाली की भूरि भूरि प्रशंसा की ।
महाराष्ट्र निवासी यात्री के ट्रेन मे छूटे टैब/लैपटॉप को जीआरपी की सूझबूझ से ढूंढ़कर किया गया सुपुर्द |













Leave a Reply