रिपोर्ट – वंश शर्मा
ज्वालापुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चारधाम यात्रा को सुचारु रूप से संचालित करने हेतु अतिक्रमण पर प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त आदेश के अनुपालन में ज्वालापुर पुलिस द्वारा ज्वालापुर क्षेत्र के जटवाड़ा पुल, घास मंडी, आर्य नगर चौक, शंकर आश्रम चौक एवं शिव मूर्ति तिराहा क्षेत्र में सघन अभियान चलाया गया। फल ठेली, रेहड़ी एवं फुटपाथ पर अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वालों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम की धारा 81 के अंतर्गत कार्रवाई की गई । कर्रवाई के दौरान 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 15 चालान (शमन शुल्क ₹3750) तथा एम.वी. एक्ट के अंतर्गत 25 चालान (₹14000) किए गए, साथ ही 03 वाहन सीज किए गए । अतिक्रमण करने वालों को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी दी गई ।













Leave a Reply