रिपोर्ट – वंश शर्मा
लक्सर | हरिद्वार पुलिस द्वारा जिले में अपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार संदिग्ध व्यक्तियों, अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं । इसी क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान एक व्यक्ति को अवैध चाकू के साथ हिरासत में लिया गया, जो थाना क्षेत्र में किसी गंभीर घटना को अंजाम देने की फिराक में था ।
अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0– 503/25
धारा–4/25 शस्त्र अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम पता अभियुक्त-
गुलजार पुत्र जहीर हसन निवासी: ग्राम नेहन्दपुर, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार
बरामदगी-
01 अदद अवैध चाकू













Leave a Reply