आंतरिक सुरक्षा के दृष्टिगत हरिद्वार पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु कोतवाली लक्सर क्षेत्र में निकली पुलिस |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर आंतरिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी कोतवाली/थाना प्रभारियों को क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्ति, किरायेदार, होटल-ढाबों में कार्यरत कर्मचारी, बाजारों में घूमते संदिग्ध व्यक्ति, फड़-फेरी करने वाले एवं वाहन चालकों का गहन सत्यापन हेतु निर्देशित किया है । इस क्रम में लक्सर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत सुल्तानपुर में यह अभियान चलाया गया । बिना सत्यापन रह रहे बाहरी व्यक्तियों व संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों पर कार्रवाई की गई व दस्तावेज़ सहित पाये जाने पर मौक़े पर ही सत्यापन की कार्रवाई की गई ।

1. अभियान के दौरान कुल 215 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।
2. ⁠51 व्यक्तियों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान कर 12,750/- रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *