पथरी पुलिस ने ग्राम बोडोहेड़ी में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” के तहत चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

पथरी | ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” एवं ऑपरेशन नई किरण को सफल बनाने के लिए एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर थाना पथरी पुलिस द्वारा ग्राम बोडोहेड़ी में चौपाल का आयोजन किया गया । ग्रामीणों को नशे से दूर रहने, नशे का समर्थन न करने, तथा नशा तस्करी की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया। गौराशक्ति ऐप, उत्तराखंड पुलिस ऐप, साइबर अपराध व यातायात सुरक्षा की जानकारी भी दी गई। ग्रामीणों ने नशा मुक्ति अभियान में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *