नाबालिग बालक को हरिद्वार पुलिस ने सकुशल किया बरामद लगभग 200 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल कर नाबालिग तक पहुँची पुलिस |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कोतवाली नगर | सरिता तिवारी पत्नी संदीप तिवारी निवासी खड़खड़ी, कोतवाली नगर, हरिद्वार ने अपने नाबालिग पुत्र के गुमशुदा होने की सूचना दी, जिसके आधार पर मु0अ0सं0-266/2025, धारा 137(2) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । प्रकरण नाबालिग के संबंध में होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन कोतवाली नगर पुलिस द्वारा एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा तत्काल गुमशुदा बालक की तलाश हेतु संभावित स्थानों पर गहन प्रयास किए गए । गठित टीम द्वारा आसपास के क्षेत्र में लगे लगभग 200 CCTV कैमरों की फुटेज गहनता से चेक की गई एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। तकनीकी विश्लेषण के दौरान, गुमशुदा बालक उसी रात रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन में यात्रा करता हुआ दिखाई दिया । तत्पश्चात GRP व RPF से समन्वय स्थापित कर बालक के फोटो प्रसारित किए गए। दिनांक 08.05.2025 को सूचना प्राप्त हुई कि गुमशुदा बालक गाजियाबाद के महरोली क्षेत्र में देखा गया है। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *