हरिद्वार पुलिस ने चैकिंग के दौराने अवैध 12 बोर के देशी तमंचे के साथ 01 अपराधी को दबोचा मोटर साईकिल को भी एम0वी0 एक्ट में किया सीज |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इस अभियान के अंतर्गत कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा 08.05.2025 की रात्रि को चेकिंग अभियान के दौरान गैस प्लांट स्थित रुक्मणी फैक्ट्री के पास संदिग्ध व्यक्ति की चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल Splendor (नं. DL-5.S-BY9613) सवार को रोका गया । पूछताछ व तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक 12 बोर का देशी तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना रानीपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 190/2025, धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। साथ ही अभियुक्त की मोटरसाइकिल को एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज कर दिया गया है । अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।
नाम पता अभियुक्त:
मोहसीन पुत्र मरहूम निसार, निवासी ग्राम पखनपुर, थाना गंगोह, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश – उम्र 28 वर्ष
बरामदगी:
1. 01 अदद देशी तमंचा (12 बोर)
2. ⁠01 जिंदा कारतूस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *