लड़ झगड़कर शांति व्यवस्था भंग करने पर झबरेड़ा पुलिस ने 01 अभियुक्त को हिरासत में लिया |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

झबरेड़ा | थाना झबरेड़ा क्षेत्र अंतर्गत इकबालपुर रोड, कस्बा झबरेड़ा में अजीत पुत्र कालूराम द्वारा अनाज के कट्टे के भुगतान को लेकर दुकानदार से कहासुनी की गई। बातचीत के दौरान अजीत ने आपा खोते हुए बहसबाजी शुरू कर दी और मारपीट पर आमादा हो गया । मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा स्थिति को शांत करने का प्रयास किया गया, किन्तु अभियुक्त लगातार उत्तेजित होकर शांति भंग करने का प्रयास करता रहा। इस पर धारा 170 बीएनएसएस के तहत कारण बताकर अभियुक्त को पुलिस हिरासत में लिया गया । अभियुक्त के विरुध्द नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1. अजीत पुत्र कालूराम, निवासी ग्राम पावटी, थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *