रिपोर्ट – वंश शर्मा
ज्वालापुर | पीड़िता/वादिया द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर दुष्कर्म व फोन पर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 119/25 धारा 376,506 भा0द0वि पंजीकृत किया गया । महिला व नाबालिग संबंधी मामलों को गंभीरता पूर्वक लेने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित क्रम में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा तत्काल टीमें गठित की गई । गठित पुलिस टीम द्वारा कड़ी सुरागरसी पतारसी कर मशकन/संम्भावित स्थान पर/रिश्तेदारों/अन्य व्यक्तियों से पूछताछ/लगातार दविश देते हुए अभियुक्त गुरमीत सिंह पुत्र अरविंद सिंह निवासी सेक्टर 7 आवास विकास कॉलोनी निकट शिवालिक पब्लिक स्कूल थाना जगदीशपुर जनपद आगरा को मसकन से ही गिरफ्तार किया गया ।
नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त
गुरमीत सिंह पुत्र अरविंद सिंह निवासी सेक्टर 7 आवास विकास कॉलोनी निकट शिवालिक पब्लिक स्कूल थाना जगदीशपुर जनपद आगरा













Leave a Reply