एसपी जीआरपी के निर्देशन मे रेलवे स्टेशन ज्वालापुर पर चलाया गया संयुक्त चैकिंग अभियान |

हरिद्वार | पुलिस अधीक्षक जीआरपी महोदया के आदेशानुसार वर्तमान मे प्रचलित चारधाम यात्रा मौक ड्रिल के दृष्टिगत रेलवे स्टेशन ज्वालापुर पर क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के नेतृत्व में ए0टी0एस0 , सिविल पुलिस,आरपीएफ, जीआरपी,स्वान दल,बम निरोधक दस्ता की संयुक्त टीम गठित करते हुए स्थानीय रेलवे प्रशासन से अपेक्षित सहयोग के लिए समन्वय स्थापित करते हुए सघन चैकिंग अभियान चलाया गया । संयुक्त सघन चैकिंग अभियान में रेलवे स्टेशन ज्वालापुर पर सभी प्लेटफार्म प्रतीक्षालय (महिला एवं पुरुष )पार्सल, टिकट घर, पार्किंग, clock room,डॉरमेट्री एवं रेलवे स्टेशन पर यार्ड में खड़ी रिज़र्व ट्रेनों, संदिग्ध लोगों एवं रेलवे स्टेशन परिसर में खड़े संदिग्ध वाहनों/लावारिश वाहनों ,पार्सल रूम, विशेषकर रात्रि मे संचालित ट्रेनों, आवागमन के छिपे मार्गो रेलगाड़ियों के डिब्बों टॉयलेट्स, गुड्स एवम पार्सल यान को चैक किया गया साथ ही परिसर मे अव्यवस्थित खड़े लावारिस वाहनों के खिलाफ निवारक कार्यवाही की गई । इसके अतिरिक्त रेलवे स्टेशन ज्वालापुर के प्रवेश द्वारों पर एचएचएफडी एवम लगे सुरक्षा उपकरणों से आगंतुकों/यात्रियों की आकस्मिक चैकिंग की गईं रेल यात्रियों को विषयगत जागरूक किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *