आपराधिक पर हरिद्वार पुलिस की पैनी नज़र चोरी की योजना बनाते हुए दो आरोपियों को दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

सिडकुल | थाना सिडकुल पुलिस द्वारा रात्रि को थाना क्षेत्रांतर्गत काला गेट सिडकुल हाईवे सिडकुल क्षेत्र से दौराने चेकिंग दो अभियुक्त गण को 1. अर्जुन 2. राकेश को चोरी की योजना बनाते हुए पकड़ा गया अभियुक्त गण के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 216/2025 धारा 313 BNS पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त
1. अर्जुन पुत्र राजेंद्र निवासी सलेमपुर निकट रविदास मंदिर थाना रानीपुर जनपद हरिद्वार।
2. राकेश पुत्र नरेंद्र निवासी शुक्रताल भोपा जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश हाल निवासी चौहान मार्केट निकट साई मंदिर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार ।

अभियुक्त अर्जुन का आपराधिक इतिहास
1.मुकदमा अपराध संख्या 691/ 2023 धारा 380/411/34/आईपीसी चालानी थाना सिडकुल।
2. मुकदमा अपराध संख्या 693/ 23 धारा 380/411/34 आईपीसी चालानी थाना सिडकुल।

अन्य अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

बरामदगी
अभियुक्तगण के कब्जे से आला नकब हथोड़ा सरिया प्लास छेनी लोहा कटर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *