लक्सर पुलिस द्वारा अवैध चाकू के साथ 01 आरोपी को धर दबोचा किसी बडी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था आरोपी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों/ संदिग्ध व्यक्तियों/ असामाजिक तत्वों पर प्रभावी रुप से लगाम लगाए जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों कों क्षेत्र में नियमित रुप से टीमे निकालकर संघन चैकिंग किये जाने निर्देशित किया गया था । जिसके अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा क्षेत्र में चैकिंग के दौरान दिनांक 01.05.25 को 01 व्यक्ति को अवैध चाकू के साथ पकड लिया । उक्त पकड़े गये व्यक्ति थाना क्षेत्र में किसी बडी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे , लक्सर पुलिस की सतर्कता से समय रहते आरोपी पकडा गया। पकडे गये व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है |

नाम पता आरोपी
नदीम पुत्र सराफत निवासी ग्राम कुन्हारी थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।

बरामदगी
01 अदद नाजायज चाकू बरामद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *