रिपोर्ट – वंश शर्मा
ज्वालापुर | जनपद हरिद्वार में (अवैध देशी/अंग्रेजी शराब/स्मैक/चरस/गांजा आदि)तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में जनपद के समस्त कोतवाली प्रभारी/थाना अध्यक्ष को निर्देशित किया गया । उक्त आदेश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत टीमों का गठन किया गया सख्त कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया । टीमों को आवश्यक दिशा निर्देशित दिए गए उक्त के क्रम में दौराने चैंकिंग आरोपी दानिश पुत्र मुन्ना निवासी मोहल्ला अहबाव नगर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार को 52 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्का के साथ ट्रांसपोर्ट नगर गेट नंबर 1 से पकड़ा गया । आरोपी के विरुद्ध थाना हाजा पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया |
नाम पता आरोपी
दानिश पुत्र मुन्ना निवासी मोहल्ला अहबाव नगर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार।
बरामदगी
1-52 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्का।













Leave a Reply