थाना डेहरी जिला रोहताश, बिहार मे पंजीकृत अभियोग से संबंधित लापता व्यक्ति को जीआरपी ने बरामद कर किया सुपुर्द |

हरिद्वार | थाना जीआरपी हरिद्वार पर जनपद रोहतास, बिहार पुलिस द्वारा सूचना दी गई की थाना-डेहरी जिला- रोहतास क्षेत्र से एक व्यक्ति लापता लापता है जिनके संबंध में अंतर्गत धारा- 140BNS बनाम अज्ञात मे मुकदमा पंजीकृत है । उक्त गुमशुदा/अपहृत की हरिद्वार रेलवे स्टेशन के आसपास होने की सूचना प्राप्त हुई है । सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए प्राप्त सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष जीआरपी हरिद्वार द्वारा थाना स्तर पर उपरोक्त की खोजबीन हेतु टीम गठित करते हुए विवरण सहित आवश्यक निर्देश देते हुए खोजबीन अभियान प्रारंभ किया गया । गठित टीम के द्वारा अथक प्रयास व खोजबीन करते हुए थाना क्षेत्र रेलवे स्टेशन हरिद्वार से उपरोक्त व्यक्ति को सकुशल बरामद करते हुए संबंधित पुलिस को सूचना दी गई व उनके आने पर जाँच पड़ताल कर उक्त व्यक्ति को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *