रिपोर्ट – वंश शर्मा
लक्सर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद के सभी कोतवाली/थानो के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को अवैध नशीले पदार्थो पर प्रभारी अंकुश लगाये जाने हेतु थाना स्तर से पुलिस टीमे गठित कर क्षेत्र में एक्टीव रखने हेतु निर्देशित किया गया । जिसके परिणाम स्वरुप लक्सर पुलिस द्वारा नशीले पदार्थो की अवैध तस्करी करने वालो के विरुद्व लगातार कार्यवाही जारी है । लक्सर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में सक्रिय रहकर जगह-जगह छापेमारी कर 03 शराब तस्करों को 25 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया । अवैध शराब के साथ पकडे गये आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
नाम पता आरोपी
1-सुरेश पुत्र जगराम निवासी टांडा मेहतोली थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।
2-टीकमचन्द पुत्र मोहर सिह निवासी टांडा मेहतोली थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।
3-भरत सिह पुत्र मलखा सिह निवासी फतवा थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार ।
बरामदगी
कच्ची शराब 25 लीटर अवैध कच्ची शराब।















Leave a Reply